लोकजन एक्सप्रेस पौड़ी गढ़वाल I हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय डा बीजीआर परिसर पौड़ी द्वारा आयोजित दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी परिसर के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया | आज के कार्यक्रम के शुरुआत में 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष व महिला वर्ग में क्रमशः पुरुष वर्ग में सुमित, प्रवीण, अमित तथा महिला वर्ग में कु. काजल,आकृति, वाजिहा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया | तत्पश्चात 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ने क्रमशः रोहित, साहिल, कैलाश तथा महिला वर्ग में ईशा, श्रेया,अंजलि ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया | साथ ही 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नितिन, अभिषेक एवं सुमित ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया | लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रतिभाग करते हुए क्रमशः अभिषेक, भोपाल, आयुष, तथा महिला वर्ग में ईशा, रिया, रेखा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के विजित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के तहत सर्टिफिकेट व पदक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भोपाल और महिला वर्ग में ईशा इस खेल प्रतियोगिता के चैंपियन रहे। कार्यक्रम का समापन परिसर निदेशक प्रो. यू. सी. गैरोला ने किया व क्रीड़ा सचिव डॉ. विपुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों व आयोजन समिति में सम्मिलित सभी कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Related Posts
हल्द्वानी में धमाकेदार बॉक्सिंग मुकाबले: युवा फिस्टर्स ने जीते सोने-चांदी के मेडल
बॉक्सिंग कोच शिखा चंद की कोचिंग से चमके उत्तराखंड के सितारे लोकजन एक्सप्रेस हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम…
स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर देहरादून में मैराथन का आयोजन
संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता को लेकर आयोजित मैराथन में रविवार को सैकड़ो प्रतिभागियों…
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में दसवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस I लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में आयोजित 10वीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे…
