मसूरी देहरादून रोड पर हादसा, खाई में गिरी मोटर साइकिल; एक की मौत

  1. मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा
  2. खाई में गिरी मोटरसाइकिल, एक की मौत
  3. घायल पुत्र अस्पताल में भर्ती

मसूरी-देहरादून मार्ग पर गालोगीधार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर सर्विस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल रंगाई-पुताई का काम करते थे।

मसूरी। मसूरी देहरादून मुख्य सड़क मार्ग पर गालोगीधार पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क से बाहर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। मोटरसाइकिल पर पिता पुत्र सवार थे। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंची और फायर सर्विस टीमों ने घायल को खाई से निकल कर देहरादून अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है दोनों पिता पुत्र रंगाई पुताई का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *