ऋषिकेश। एम्स में तैनात सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टय़ा मामला आत्म हत्या का मानकर जांच कर रही है। मृतक कमरे से एक पेज का सुसाइट नोट भी मिला है। मृतक सीनियर रेजीडेंट एम्स में डीएम अंतिम वर्ष का छात्र था। एम्स के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में डाक्टरेट आफ मेडिसिन (डीएम) में अंतिम वर्ष के छात्र आंध्र प्रदेश निवासी जगपति बाबू (30) अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितिया में मृत अवस्था में मिला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढे तीन बजे एम्स के सुरक्षा कर्मियों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि हस्टल 85, फ्लोर न 03 के रूम नंबर 85308 में रहने वाले सीनियर रेजीडेंट डा. जगपति बाबू न तो डय़ूटी पर आए और न ही फोन उठाया। जिस पर उनके साथ तैनात डा. मांन्सा कंन्था, डा़. किसांथ, डा. संदीप ने विभगाध्यक्ष डा. कल्यानी को बताया।जिस पर वार्डन आशीष सहित अन्य डाक्टर जगपति के रूम पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो डा. जगपति अपने बिस्तर पर लेटे थे और बांये हाथ पर ग्लूकोस चढ़ा रखा था।डा. जगपति बाबू को तत्काल इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक डाक्टर ने जीवन से निराश होकर जाने की बात कही है।
Related Posts
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा लोकजन एक्सप्रेस उत्तराखंड देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र…
देवप्रयाग में नशे में धुत ट्रक चालक ने दो कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवप्रयाग में शनिवार रात एक शराबी ट्रक चालक ने सड़क पर खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे वे…
घर में आग लगने से 19 वर्षीय युवती की जिंदा जलकर मौत
नैनीताल। नैनीताल जनपद के रामगढ़ विकास खंड के दियारी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में अज्ञात कारणों…
