लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के सौड़ी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। पास में मौजूद एक नेपाली व्यक्ति ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके भी मौके पर पहुंची और युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। शनिवार को शिक्षा पुत्री देवी लाल उम्र 18 वर्ष ने सौड़ी के पास मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा।अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने युवती को नदी से सकुशल निकाल लिया है।टीम की ओर से तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए युवती को सुरक्षित राजमार्ग तक पहुंचाया गया और फिर प्राथमिक उपचार को लेकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे भरें फॉर्म
देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया के तहत पहले चरण में स्वगणना का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी…
सीएम धामी की कैबिनेट बैठक खत्म, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में कुल 8 प्रस्तावो पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री अपर…
हरिद्वार: बहादराबाद में पानी के टैंकर ने बिहार के युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बहादराबाद के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय हिमांशु की मौके पर ही मौत…
