लोकजन एक्सप्रेस पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में प्रैक्टिकल के दौरान लैब में आग भड़कने से फार्मेसी की दो छात्राएं झुलस गईं। जबकि, धुएं से एक अन्य छात्र की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से 30 फीसदी झुलसी एक छात्रा को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का कारण लैब में स्पिरिट लैंप से ज्यादा मात्रा में इथेनॉल फ्यूल गिरना बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में पहली बार फार्मेसी पढ़ाई जा रही है। छात्रों का लैब में प्रैक्टिकल चल रहा था। जहां तीन छात्र-छात्राएं प्रियंका ओली, सिमरन दिगारी और निखिल कुमार एक ग्रुप में प्रैक्टिकल कर रहे थे। तभी एक छात्रा ने स्पिरिट लैंप में इथेनॉल फ्यूल डाला तो अचानक आग भड़क उठी।आग से प्रियंका और सिमरन झुलस गईं। जबकि, मुंह में धुंआ घुसने से निखिल की तबीयत बिगड़ गई। जिससे लैब में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार नरियाल आनन-फानन में तीनों को कार से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।हादसे में झुलसी छात्राओं में से प्रियंका ओली की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा प्रियंका को परिजन हायर सेंटर ले गए l
Related Posts
पूर्व विधायक प्रणव के बेटे और गनर पर पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट का आरोप
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और उनका परिवार फिर से…
बिग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन। चिकित्सा अधीक्षक सस्पेंड
पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर कार्रवाई; स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर…
पंचायत की नई व्यवस्था: शादी में दिया जाएगा मात्र 101 रुपये का शगुन, उत्तराखंड के इस गांव में सख्त किए गए नियम
उत्तराखंड के साहिया क्षेत्र में अनोखी पहल की गई है। यहां खत सिली गोथान से जुड़े 12 गांवों के ग्रामीणों…
