लोकजन एक्सप्रेस पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में प्रैक्टिकल के दौरान लैब में आग भड़कने से फार्मेसी की दो छात्राएं झुलस गईं। जबकि, धुएं से एक अन्य छात्र की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से 30 फीसदी झुलसी एक छात्रा को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का कारण लैब में स्पिरिट लैंप से ज्यादा मात्रा में इथेनॉल फ्यूल गिरना बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में पहली बार फार्मेसी पढ़ाई जा रही है। छात्रों का लैब में प्रैक्टिकल चल रहा था। जहां तीन छात्र-छात्राएं प्रियंका ओली, सिमरन दिगारी और निखिल कुमार एक ग्रुप में प्रैक्टिकल कर रहे थे। तभी एक छात्रा ने स्पिरिट लैंप में इथेनॉल फ्यूल डाला तो अचानक आग भड़क उठी।आग से प्रियंका और सिमरन झुलस गईं। जबकि, मुंह में धुंआ घुसने से निखिल की तबीयत बिगड़ गई। जिससे लैब में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार नरियाल आनन-फानन में तीनों को कार से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार शुरू किया गया।हादसे में झुलसी छात्राओं में से प्रियंका ओली की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा प्रियंका को परिजन हायर सेंटर ले गए l
Related Posts
उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे
देहरादून : उत्तराखंड की धरती से निकलकर अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने…
पेपर लीक मामले में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की
पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सीएम आवास कूच करने पहुंची। आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने और भर्ती…
पेपर लीक प्रकरणः रिटायर्ड जज बीएस वर्मा की निगरानी में जांच करेगी एसआईटी आदेश जारी
देहरादून। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) उत्तराखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड…
