लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। रविवार सुबह हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। बस के ट्रांसफॉर्मर में टकराने के बाद अफरा तफरी मच गई। गनिमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार में रविवार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अपना संतुलन बस का खो बैठा। जिसकी वजह से रोडवेज की बस अचानक बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्म में जा घुसी।जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे बस में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सभी यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।घटना की जानकारी आनन फानन में पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने हालात पर काबू पाया। ड्राइवर की हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया है। रोडवेज बस में बच्चे, महिला बुजुर्ग बड़ी संख्या में सवार थे।
Related Posts
सगाई टूटने का दर्द नहीं झेल पाया सर्वेयर इंजीनियर, मोबाइल फोन पर स्टटेस लगाकर युवक ने दी जान
लालकुआं के अंबेडकर नगर में एक सर्वेयर इंजीनियर विनय प्रजापति ने सगाई टूटने के दर्द से परेशान होकर आत्महत्या कर…
हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, छह यात्री थे सवार
हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार…
उत्तराखंड: (दुखद) यहां बीएससी नर्सिंग के छात्र का मिला शव
भद्राज ट्रैकिंग पर गया बीएससी नर्सिंग छात्र लापता, शव कोट नदी से बरामद विकासनगर। सहसपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी में…
