लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश का मौसम लगातार कहर बनकर टूट रहा है। बीती रात चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी, धुरमा गांव में अतिवृष्टि से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में अब तक 12 लोगों के मलबे में लापता होने की संभावना है। साथ ही 2 महिलाओं व 1 बच्चे को घायल अवस्था में निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है।कुन्तरी लगाफाली, धूर्मा वार्ड में में 27 से 30 भवन/गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी, एसपी चमोली सर्वेश पंवार आपदा ग्रस्त क्षेत्र में स्तिथि का जायजा लेने पहुंच चुके हैं।एसडीआरएफ टीम लगातार प्रभावित/लापता लोगों की तलाश कर रही है। मौके पर रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से बात हुई है। वह घरों में फंसे हुए हैं। कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं।साथ ही सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने, प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने तथा प्रभावित लोगों को असुरक्षित स्थानों से सुरक्षित स्थानों में पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न घटनाओं में घायल हुए लोगों का बेहतर से बेहतर उपचार करने तथा लापता लोगों की खोज के लिए खोज एवं बचाव अभियान को तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत और बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। रहने, भोजन के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।
Related Posts
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया।…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों पर नसबंदी अनिवार्य, आक्रामक कुत्ते रहेंगे शेल्टर होम में
देश में लगातार बढ़ती स्ट्रे डॉग्स (आवारा कुत्तों) की समस्या और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सुप्रीम…
अनियंत्रित होकर पोल तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर में टकराई बस,मचा हड़कंप
लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। रविवार सुबह हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। बस…
