11 सितंबर को PM Modi उत्तराखंड दौरे पर आएंगे, उत्तरकाशी- चमोली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

पीएम मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वह उत्तरकाशी और चमोली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। तत्पश्चात जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आपदा राहत कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह उत्तरकाशी व चमोली जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के देखते हुए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री 11 सितंबर को दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से उत्तरकाशी, चमोली जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बैठक लेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शासन स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।इस सिलसिले में मुख्य सचिव ने सचिवालय में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीएम मोदी का उत्तराखंड से अत्याधिक लगाव है पूर्व में भी पीएम मोदी ने उत्तराखंड में कहीं दौरे किए हैं उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि आपदा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *