लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l 5वीं राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से परेड ग्राउंड, देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्ध कला के इस महा संगम में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल जी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता का समापन निर्णय पर सर्वाधिक स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की टीम ने दूसरा स्थान तथा मणिपुर और उत्तराखंड की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता मुवाय थाई फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित की हुई ।फेडरेशन के मुख्य संरक्षक, पूज्य स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज महांडलेश्वर श्री जूना अखाड़ा,फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अशोक रंधावा, फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री शेखर सुयाल जी,श्री नरेंद्र कुमार,नीरज उपाध्याय , आनंद चुफाल , दक्ष चुफाल,कुणाल चौधरी, के दिशा निर्देशन में सपन्न हुई। प्रतियोगता के कुशल आयोजन हेतु विशेष सहयोगी उपाध्यक्ष श्री शेखर सुयाल , उत्तराखंड मुआय थाई फेडरेशन के अध्यक्ष श्री भूपेश पंत, नैनी बेकरी देहरादून,प्राइड ऑफ़ हिमालय पिथौरागढ़ , आर आर काबेल और ग्रुप, आरोग्यधाम हॉस्पिटल देहरादून, के विशेष सहयोगों द्वारा प्रतियोगिता का समापन हुवा। प्रतियोगिता में श्री हेमराज बिष्ट जी उपाध्यक्ष खेल परिषद, श्री श्याम अग्रवाल राज्य मंत्री, विनोद रुहेला जी राज्य मंत्री,विश्वास डाबर जी,देवेंद्र बिष्ट जी, खेल निदेशक श्री आशीष चौहान जी,अप खेल निदेशक श्री संजीव पौड़ी जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून श्री रवींद्र भंडारी जी ने प्रतिभागियों को पदक देकर प्रतियोगिता का समापन किया।
Related Posts
अब अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज, उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ (श्रीकोट) गांव में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय…
उत्तराखंड स्थापना दिवस: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विस सत्र को करेंगी संबोधित, स्पीकर ने की बैठक
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तराखंड राज्य स्थापना…
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
नैनीताल- सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत…
