हे.न.ब.ग. केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक वितरण मेले का किया गया आयोजन

हे.न.ब.ग. केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक वितरण मेले का आयोजन

लोकजन एक्सप्रेस पौड़ी गढ़वाल l आज दिनांक 08.10.2025 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉoबीoजीoआरo परिसर पौडी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के तत्वाधान में दो दिवसीय नि:शुल्क पुस्तक वितरण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का शुभारम्भ परिसर निदेशक प्रोoयूoसीoगैरोला के द्वारा किया। पुस्तक वितरण मेला दिनाँक 08.10.2025 से 09.10.2025 दो दिन तक चलेगा। जिसका आयोजन शिक्षा विभाग (बीoएडo) में किया गया। जिसमें परिसर में पढनेे वाले स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बीoएडo के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण का लाभ लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रोoएमoसीo पुरोहित,सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार, अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ० गौतम कुमार, प्रोoपीoपीoबडोनी, प्रोoआरoडंगवाल तथा बी०एड०के समस्त शिक्षक डॉoदीवान सिंह राणा,डॉ०रश्मि नौटियाल, डॉo कृपाल सिंह, डॉ0 इंदु रावत तथा डॉ0अमिता डंगवाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *