हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए बनाया यातायात प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक 

लोहड़ी-मकर संक्रांति पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

पुलिस की अपील, निर्धारित रूट व पार्किंग का पालन करें

विभिन्न शहरों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन

लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार: लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान बनाया है। जिसके तहत स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को शहर की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा। चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।चंडी चौक पर यातायात दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू होगी। सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, जिससे शहर में वाहनों की गति नियंत्रित रहे।टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर वाहनों की निकासी नहर पटरी से कराई जाएगी। देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।दिल्ली, मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों के लिएदिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–नारसन–मंगलौर–कोर कॉलेज–ख्याति ढाबा–गुरुकुल कांगड़ी–शंकराचार्य चौक होकर हरिद्वार प्रवेश होगा। इनकी पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में रहेगी।यातायात अत्यधिक बढ़ने पर नारसन–मंगलौर–नगलाइमरती–लक्सर–फेरूपुर–जगजीतपुर–एसएम तिराहा–शनि चौक–मात्रृसदन पुलिया से होकर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म–रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्किंग रहेगी। नजीबाबाद व मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर–श्यामपुर–चंडी चौकी–चंडी चौक से प्रवेश करेंगे और दीनदयाल उपाध्याय व पंतद्वीप पार्किंग में खड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *