हरिद्वार में बफीर्ली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, 11 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान

रुड़की में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ी, जिससे दिन का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। घना कोहरा छाया रहा और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर सर्दी बढ़ गई। हरिद्वार जिले में 14 जनवरी तक घने कोहरे और अत्यधिक ठंड का पूर्वानुमान है।

रुड़की। शिक्षानगरी में रविवार को बफीर्ली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। आलम यह रहा कि एक ही दिन में शहर का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। जोकि सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। वहीं, कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक नजर आए।

वहीं घरों एवं सड़कों के किनारे लोगों ने अलाव का सहारा लिया। उधर, दोपहर दो बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। जिसके बाद हल्की धूप खिली। ऐसे में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि दिन ढलने पर मौसम फिर से बेहद सर्द हो गया। ऐसे में लोगों ने घरों में दुबकना शुरू कर दिया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 14 जनवरी तक घना कोहरा छाने और मौसम बेहद सर्द बना रहने का पूर्वानुमान है।

दोपहर में दिखी बाजारों में भीड़भाड़

रविवार को सुबह तो मौसम बेहद सर्द होने के कारण बाजार सूने दिखाई दिए, लेकिन दोपहर में धूप खिलने पर बाजारों में भीड़भाड़ देखने को मिली। छुट्टी के दिन शहर के मेन बाजार, सिविल लाइंस, बीटी गंज सहित अन्य बाजारों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *