हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बसें; पांच यात्री हुए घायल

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबड़ के पास मंगलवार देर रात दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।

श्यामपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।मंगलवार देर रात रसियाबड़ के समीप दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरी बस में घायल यात्रियों को निजी वाहन में स्वजन इलाज के लिए लेकर गए।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी तो वही एक बारात की बस देहरादून से नांगल सोती जा रही थी। तभी रसिया बड़ के समीप दोनों बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे, उन्होंने बस में घायल सवारियों को निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।एक बस में पांच लोगों को चोट पहुंची थी जबकि दूसरी बस के कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई थी। वह अपने निजी वाहन से अपने घर की ओर रवाना हुए।वहीं, एक बस चालक की सीट के पीछे बैठी सवारी दुर्घटना के बाद फंस गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों में अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद, मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर, सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर, नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद, नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर यूपी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *