लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा पटवाल एवं राणा को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 और 34 वर्ष की सेवा करना ही अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक अपने साथ सेवा का लंबा अनुभव साथ लेकर जाते है। हम सभी को आपसी संबंध और अधिक बेहतर बनाने चाहिए। आपसी संबंध के कारण हम सभी एक दूसरे से जुड़े रहते है।त्रिपाठी ने कहा कि सूचना संघ को भविष्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों हेतु कार्यक्रम करना चाहिए। इससे पुराने और नये कार्मिकों के विचारों का आदान-प्रदान होगा। त्रिपाठी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा द्वारा विभाग में दिये गये योगदान की सराहना की।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। विभाग की प्रगति में सेवानिवृत्त कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार, व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में एल.पी.भट्ट सहायक निदेशक, मनोज कुमार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीमान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल, सहित सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकित चैहान, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री सत्येन्द्र विजल्वाण सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
देवभूमि की संस्कृति व डेमोग्राफी की रक्षा को सरकार का संकल्पित: सीएम
संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक…
प्रभावित क्षेत्रों से 729 यात्रियों को निकाला, हर्षिल में अभी भी फंसे हैं 250 यात्री
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 729 यात्रियों को हेली सेवाओं…
नौकरी से हटाने पर आग बूबला हुआ युवक, गुस्से में फूंक दी बेकरी; घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
देहरादून के करनपुर में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने ‘माहेश्वरी बेकर्स’ में आग लगा दी। इस…
