सीएम ने उच्च स्तरीय खेल ढांचे व प्रशिक्षण के लिए केंद्र से मांगी मदद

सीएम ने उच्च स्तरीय खेल ढांचे व प्रशिक्षण के लिए केंद्र से मांगी मदद

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया

लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माणतथा खिलाड़ियों को विस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्यसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोधकिया। मनसुख मांडविया ने उन्हें हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आईस स्केटिंग रिंग का संचालन, जिला नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र का उच्चीकरण, चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा और राज्य के 95 विकासखण्डों में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हल केनिर्माण के प्रस्ताव मंजूर करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड ने स्वयंको एक ‘खेलभूमि’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य का प्रथम खेल विविद्यालय स्थापित किया गया है, जो राज्य एवं देश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल से संबंधित शैक्षणिक कोर्सेज की सुविधा भी प्रदान करेगा। उन्होंने इस विविद्यालय को एक अग्रणी खेल संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और यथासंभव आर्थिक सहायता व अनुदान प्रदान करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *