लोकजन एक्सप्रेस नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे। यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद व योग की भूमि है, जहां अब दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए आएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कुमाऊं और गढ़वाल में दो आध्यात्मिक जोन स्थापित करने जा रही है, ताकि धार्मिक पर्यटन के साथ ही आयुष और आयुर्वेद को भी प्रोत्साहन मिल सके।सीएम धामी ने कहा कि राज्य में लगातार आयुष विश्वविद्यालयों और संस्थानों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर कहा था कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री के नैनीताल भ्रमण के दौरान किया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शोध प्रस्तुत करते हुए नए छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
Related Posts
रजत जयंती वर्ष को लेकर सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां एक क्लिक में पढ़ें
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में…
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर की पैरवी केन्द्रीय मंत्री ने राज्य की परियोजनाओं पर…
देहरादून : मूसलाधार बारिश में भी डीएम के जनता दरबार पहुँचे फरियादि
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार…
