लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में लंबे समय से तबादलों को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने आखिरकार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं। हालांकि पिछले कई महीनों से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शासन स्तर पर होमवर्क नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाए थे।उत्तराखंड सचिवालय संघ भी शासन में कर्मचारियों के तबादले को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था। खास तौर पर समीक्षा संघ ने इस पर आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे दी थी।सचिवालय कर्मचारियों के दबाव के बीच शासन को सचिवालय में स्थानांतरण नीति के तहत तबादले करना टेढ़ी खीर बन गया था। हालांकि इस पर शासन स्तर से समिति का गठन किया गया और उच्च स्तर पर संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी कर दी गई।उत्तराखंड सचिवालय में फिलहाल समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के तबादले किए गए हैं। लेकिन अभी उच्च पदों पर मौजूद अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी नहीं की गई है।ऐसे में अब 5 साल या इससे अधिक समय से एक ही जगह पर तैनाती लिए हुए इन उच्च पदों के अधिकारियों के तबादलों की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है।उत्तराखंड शासन में कुल 49 समीक्षा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसी तरह 15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारी से हटाकर नई तैनाती पर भेजा गया है। तीसरी सूची कंप्यूटर ऑपरेटर की आई है, जिसमें कुल 31 कंप्यूटर ऑपरेटर को दूसरे अनुभागों में भेजा गया है।हालांकि शासन में सबसे ज्यादा इंतजार अनुभाग अधिकारियों के तबादलों की सूची का है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुभागों के हेड के रूप में अनुभाग अधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें ऐसे कई अधिकारी हैं, जो पिछले सालों साल से एक ही अनुभाग में डटे हुए हैं।
Related Posts
उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें: चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़, मौसम ने बदला मिजाज
आज के मुख्य समाचार – 9 मई 2026 उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,…
महिला की संदिग्ध मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला की संदिग्ध मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली के जौरासी गांव में एक महिला की…
उत्तराखंड के बड़े सरकारी अस्पताल से छह माह में 6 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, अब ईएनटी का इस्तीफा
हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल से छह माह में छह डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी है, जिसमें अब ईएनटी विभागाध्यक्ष…
