लोकजन एक्सप्रेस ऋषिकेश I राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में इतिहास विभाग द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में *युवा सशक्तिकरण की स्वामी विवेकानंद की परिकल्पना* पर चर्चा की गई। माननीय कुलपति महोदय प्रो० एन०के०जोशी ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवा शक्तिकरण का विचार आज अत्यंत प्रासंगिक है। परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आत्मविश्वास, नैतिकता एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।” वेबिनार की संयोजिका और इतिहास की विभागाध्यक्ष प्रो०संगीता मिश्रा तथा सह संयोजक डॉ०अर्जुन सिंह ने वेबीनार का संचालन किया। मुख्य वक्ता डॉ० मोना, विभागाध्यक्ष इतिहास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार ने स्वामी विवेकानंद जी जीवन दर्शन से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कर्तव्यों, विल पावर, मानसिक तनाव की समस्या महिला सशक्तिकरण आदि के बारे में विस्तार से बताया l वेबीनार में कहा गया विवेकानंद का दर्शन केवल पढ़ने के लिए नहीं, जीने के लिए है। वेबिनार में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० हेमलता मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। अंत में कला संकाय अध्यक्ष प्रो०प्रशांत कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। वेबिनार में कला संकाय अध्यक्ष प्रोo पी0 के0 सिंह, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो० वी०पी श्रीवास्तव, विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो० एस०पी० सती, प्रो०डी०सी0 गोस्वामी, प्रो० कंचन लता सिन्हा,पो0पूनम पाठक, प्रो० अंजनी प्रसाद दुबे, प्रो०स्मिता बडोला, प्रो०दिनेश प्रसाद शर्मा, प्रो० डी०के०पी०चौधरी, प्रो० अरुणा सूत्राधर, डॉ० पारुल मिश्रा,डॉ० अटल बिहारी त्रिपाठी, डॉ०शिखा ममगाई, डॉ० गौरव रावत आदि प्राध्यापक तथा 90 से अधिक छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
Related Posts
सावधान : यूनियन बैंक की फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही उड़ गए खाते से 3 लाख 64 हजार रुपए
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I चेतावनी और जागरूकता के बाद भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी…
दिल्ली में साइप्रस उच्चायोग ने ईयू काउंसिल प्रेसीडेंसी की शुरुआत का मनाया जश्न
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया संबोधन नई दिल्ली। भारत में साइप्रस गणराज्य के उच्चायोग ने सोमवार को…
अंकिता भंडारी मामले में कथित VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने की शिकायत
अंकिता भंडारी मामले में कथित VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने शिकायत की…
