शादी की सालगिरह मनाने घर आए जवान संदीप सिंह रावत की दर्दनाक मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई उत्तराखंड के कोटद्वार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात तीन गढ़वाल राइफल्स के जवान संदीप सिंह रावत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और पूरा माहौल गमगीन नजर आया।28 वर्षीय संदीप सिंह रावत रिखणीखाल ब्लॉक के कोटड़ी वल्ली गांव के निवासी थे। वह पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहे थे और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। एक वर्ष पूर्व ही उनका विवाह हुआ था और शादी की सालगिरह मनाने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे।मंगलवार को वह अपने भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान लालतप्पड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संदीप सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके भाई कुलदीप सिंह का इलाज जारी है।बुधवार को जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी और पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शोक के चलते कोटड़ी बाजार और स्थानीय स्कूल भी बंद रहे।
Related Posts
सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों की मौत
सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। गुरूवार सुबह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक डंपर के नीचे आने से दो सगे भाईयों…
रायवाला में सडक हादसा, सिंचाई विभाग कर्मचारी की मौत
रायवाला में सडक हादसा, सिंचाई विभाग कर्मचारी की मौत लोकजन एक्सप्रेस रायवाला l रेड लाइट क्षेत्र में वाहनों की गति…
यहां खड़े वाहन में मिली 2 लाशे जांच में जुटी पुलिस
लोकजन एक्सप्रेस भिकियासैंणः तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से दो…
