विवादों में फंसी यूट्यूबर तन्नू रावत!, अर्धनग्न कपड़ों में आश्रम में किया शूट, हिंदू संगठन भड़का

 सोशल मीडिया पर अक्सर ऋषिकेश की यूट्यूबर तनु रावत विवादों में बनी रहती है। इसी बीच अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। जिससे नया विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में एक वीडियो शूट किया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे उत्तेजक बताकर इसपर आपत्ति जताई हैं।

विवादों में फंसी यूट्यूबर तन्नू रावत!, अर्धनग्न कपड़ों में आश्रम में किया शूट

बताया जा रहा है कि तनु ने देर रात श्री जयराम योग आश्रम परिसर में देर रात अर्धनग्न वस्त्रों में शूट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने इसपर तीखी आपत्ति जताई है।

देर रात आश्रम प्रबंधन के पास पहुंचे हिंदू संगठन

संगठन के लोग देर रात आश्रम प्रबंधन के पास पहुंचे। इसी वीडियो के चलते संगठन के लोग देर रात आश्रम प्रबंधन के पास पहुंच गए।

हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाए आहत करने का लगाया आरोप

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि ये वीडियो अशोभनीय है। साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत भी करती है। संगठन ने प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने कहा कि ऐसा कृत्य ऋषिकेश और श्री जयराम आश्रम जैसी पवित्र भूमि की संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है। उनके अनुसार इस पवित्र भूमि में संत परंपरा और साधना करते है। वहां इस तरह के अशोभनीय द्दश्य स्वीकार्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *