ग्रेटर नोएडा। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब घरेलू कलह का कारण बन रही है। रबूपुरा के भुन्नातगा गांव में सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर की गैस खत्म होने का उलहाना देकर एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। एक सप्ताह पूर्व एलपीजी सिलिंडर की गैस खत्म होने पर महिला लकड़ी और उपलों से खाना बना रही थी।आरोप है कि उसका पति गैस सिलिंडर लाने में लापरवाही बरत रहा था और रोजाना मजदूरी पर चला जाता था। जिससे नाराज होकर महिला ससुराल छोड़ कर चली गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।गांव भुन्नातगा निवासी विनेश रबूपुरा स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवर है। 7 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व उसके यहां रसोई गैस खत्म हो गई थी।इसी बीच कई दिन वह गैस एजेंसी पर गया था, लेकिन गैस की किल्लत के चलते उसे सिलिंडर नहीं मिल पाया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। बताते हैं कि इसी दौरान पत्नी ने एलान कर दिया कि अगर गैस सिलिंडर नहीं मिला तो वह ससुराल छोड़कर अपने मायके चली जाएगी।इसी बीच विनेश मजदूरी पर जाने लगा और गैस नहीं ला सका। पति के रवैया और गैस नहीं मिलने से नाराज होकर राजलता सोमवार को अपने पति को छोड़कर मायके चली गई और चेतावनी दी है कि जब तक घर पर रसोई गैस नहीं आएगा तब तक वह लौटकर ससुराल नहीं आएगी।
Related Posts
नेपाल बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल
उत्तराखंड नेपाल बॉर्डर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में…
नशे के विरुद्ध एक अभियान
मृत्युंजय दीक्षित देश को नक्सलवाद- माओवाद के आतंक से मुक्ति दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र…
भाजपा का समरसता संकल्प अभियान: बदलेगा राजनैतिक समीकरण
भदोही फिर बना संत रविदास नगर मृत्युंजय दीक्षित वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित कई राज्यों में होने…
