नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई आईएएस के विभागों में होगा बदलाव, DM-SSP बदले जाएंगे

उत्तराखंड नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी,

कई IAS अधिकारियों के विभाग बदलने के संकेत

प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, DM और SSP स्तर पर हो सकते हैं बदलाव

उत्तराखंड में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM-SSP बदलने की चर्चा

सरकार की बड़ी तैयारी, नौकरशाही में बदलाव के साथ कई अधिकारियों को मिल सकती नई जिम्मेदारीउत्तराखंड प्रशासन में हलचल तेज, IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव संभव

धामी सरकार प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। कई वरिष्ठ आईएएस लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं। इस बार इनमें भी बदलाव की संभावना है।

प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जहां शासन स्तर पर कई आईएएस के विभागों में बदलाव होगा तो वहीं कई जिलों में भी डीएम, एसएसपी बदले जाएंगे। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन बन गए हैं। लिहाजा, जल्द ही यहां से रिलीव होने वाले हैं।

इस नाते स्वास्थ्य जैसा महत्वपूर्ण महकमा भी किसी को सौंपा जाएगा। इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं। इस बार इनमें भी बदलाव की संभावना है। वहीं, कई जिलों के डीएम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन वर्ष की अवधि पूरी करने के कारण हटाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *