लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। रविवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले थे। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।
Related Posts
उत्तराखंड भाजपा सरकार ने बांटे दायित्व, कई वरिष्ठ नेताओं को दर्जाधारी राज्यमंत्री का दर्जा
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा सरकार ने लंबे…
उत्तराखंड क्रांति दल के पौड़ी जिलाध्यक्ष बने नेगी
उक्रांद का पौडी जिला सम्मेलन सम्पन्न लोकजन एक्सप्रेस श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल ने पौड़ी जिले की कमान अर्जुन नेगी को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे।…
