धौलछीना में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा; युवक की मौत

अल्मोड़ा के धौलछीना क्षेत्र में दयारी गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मोहित सिंह नगरकोटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात हुई जब वाहन 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू कार्य किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

  1. अल्मोड़ा धौलछीना में दर्दनाक सड़क हादसा
  2. एक की मौत और एक सवार घायल

अल्मोड़ा। धौलछीना क्षेत्र के दयारी गांव में में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 10:10 बजे दयारी के पास पंचायत भवन के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में मोहित सिंह नगरकोटी (22) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दयारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन मालिक महेन्द्र सिंह निवासी दयारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत थाना धौलछीना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, अउनि जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में, ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कार्य में जुट गई। घायल महेन्द्र सिंह को तत्काल सरकारी अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया गया।

शुक्रवार को मृतक मोहित सिंह के शव को धौलछीना पीएचसी में पुलिस की निगरानी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि दयारी क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है और बरसात के बाद से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत व यातायात सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *