देहरादून: यमुना नदी में डूबने से हरियाणा के युवक की हुई मौत, पुलिस जांच जारी

देहरादून के विकासनगर में सहस्त्रधारा के पास यमुना नदी में नहाते समय हरियाणा के मनदीप कुमार (39) की डूबने से मौत हो गई।

विकासनगर (देहरादून)। सहस्त्रधारा क्षेत्र के पास यमुना नदी में डूबने से हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन घायल को पहले ही उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरवाला (हिमाचल प्रदेश) के कांस्टेबल विक्रम ने कोतवाली कालसी को सूचना दी कि सहस्त्रधारा यमुना नदी के पास एक व्यक्ति पानी में डूब गया है। सूचना पर थाना कालसी से उपनिरीक्षक नीरज पुलिस टीम के साथ तुरंत सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुंचे।

मृतक की पहचान मनदीप कुमार (39) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम जगूड़ी, थाना रादौर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *