चमोली। मंगलवार देर शाम गैरसैंण विकासखंड के आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव में जंगल की आग की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। वन विभाग के अनुसार जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बूंगा गांव की सुरेशी देवी अपनी गोशाला जा रही थी। इस दौरान जंगल में लगी आग उनकी गोशाला तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह से झुलस गयी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।चैकी प्रभारी आदिबदरी अनिल आगरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आदिबदरी के बूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी और तेज आंधी तूफान के कारण आग सुरेशी देवी के गोशाला तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में आने से 51 वर्षीय सुरेशी देवी गंभीर रूप से झुलस गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेंजर नवल किशोर नेगी धनपुर रेंज गौचर ने बताया कि, उन्हें देर रात ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। सूचना पर तुरंत वनकर्मियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा बूंगा वन पंचायत में आग लगाई गई थी।तेज आंधी तूफान के कारण आग गोशाला के नजदीक तक पहुंच गई। जिसे बुझाने के दौरान महिला आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
उत्तराखंड राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी नहीं रहे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की खबर से प्रदेश में शोक की…
ग्राम कांशवाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
ग्राम कांशवाली में आज दिनांक 24 मई 2026 को चमकिलोघाम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक डॉ. आशीष असवाल के नेतृत्व में…
डिजिटल युग में गूँजी भारतीय ज्ञान परंपरा: माननीय राज्यपाल ने लांच किया श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट
माननीय राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह जी ने आज लोक भवन, देहरादून में प्रदेश के मा० उच्च शिक्षा मन्त्री डॉ…
