उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालुओं को अचेत अवस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी 62 वर्षीय वंदना विजय सिंह बघेल तथा गुजरात निवासी 68 वर्षीय पटेल नितिन भाई बालू भाई यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान अलग-अलग समय पर दोनों श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई।बताया जा रहा है कि दोनों को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी महसूस हुई। जिसके बाद वे अचेत हो गए। आसपास मौजूद यात्रियों और पुलिस प्रशासन की मदद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के चिकित्सक डॉक्टर अखिल राणा ने दोनों श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
Related Posts
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अस्पताल से जच्चा-बच्चा को लेकर लौट रहा था परिवार, नहर में घुसी कार; नवजात समेत 4 की मौत
हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दिन के नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई। परिवार एसटीएच…
गोवा हादसे में 25 लोगों की मौत पर पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान
Goa Nighclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दुखद मौत हो गई। प्रारंभिक…
