अल्मोड़ा। द्वाराहाट वन क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर जमडिया क्षेत्र में घास लेने जंगल गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग द्वाराहाट की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह व उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिलाओं चम्पा देवी पत्नी, मुकेश गिरी, निवासी ग्राम चौकोड़ी रामपुर व गीता देवी पत्नी मोहन सिंह, निवासी ग्राम जमड़िया रामपुर, अल्मोड़ा का हाल चाल जाना।वन क्षेत्राधिकारी द्वारा आंशिक रूप से घायल महिला को बीस हजार तथा गम्भीर रूप से घायल महिला को तीस हजार की धनराशि मौके पर तत्काल आर्थिक सहायता हेतु प्रदान की गयी। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सैन्टर, बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। क्षेत्र में अनावश्यक उगी झाडियों का कटान किया जा रहा है।
Related Posts
इस बार दिपावली मनेगी सोमवार और मंगलवार दोनों दिन
इस बार दिपावली मनेगी सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। रोशनी का त्योहार दीपावली इस बार सोमवार और…
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत
मुख्य सचिव ने किया ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को…
समर्थ पोर्टल कॉलेजों और छात्रों के लिए जी का जंजाल बना। डॉ. अग्रवाल
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने एक वक्तव्य जारी करते हुए समर्थ…
