गोवा हादसे में 25 लोगों की मौत पर पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

Goa Nighclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दुखद मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर विस्फोट को कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोकराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट शेयर करते हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “उत्तरी गोवा में हुई आग की घटना से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं।”

बीजेपी विधायक ने दुख जताते हुए कहा, “मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। 25 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं। कुछ टूरिस्ट थे, जबकि ज्यादातर स्थानीय लोग थे जो रेस्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे थे। हमें गोवा के बाकी सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराना होगा, जो बहुत जरूरी है।

गोवा पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। नाइट क्लब में आग की लपटें डांस फ्लोर से उठी थीं। आग बुझाने के लिए कई लोग नीचे बने किचन की तरफ भागे और वहीं फंसे रह गए। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई जिंदगियां स्वाहा हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *