संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने जिले में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। एसएसपी अजय सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है। वे अब प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक उन पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल की भी जिम्मेदारी रहेगी। रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन आदि शामिल रहेंगे।वहीं, स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उन पर कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन के साथ कुछ अन्य जिम्मेदारियां भी रहेंगी। नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। उन पर कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला, थाना रानीपोखरी की जिम्मेदारी रहेगी।जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब यातायात, प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन पर मसूरी सर्किल का भी प्रभार रहेगा।
Related Posts
लालकुआं में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर में एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती रामनिवास शर्मा और मालती शर्मा की मौके…
एच.एन.बी.जी विवि के बी.जी.आर कैम्पस में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र छात्राओं ने बड़ चढ़कर लिया हिस्सा
लोकजन एक्सप्रेस पौड़ी गढ़वाल I हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय डा बीजीआर परिसर पौड़ी द्वारा आयोजित दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता के…
देहरादून : दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र
दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत कहा, आध्यात्मिक एवं दार्शनिक परम्पराओं के विश्लेषण व…
