उत्तराखंड: यहां नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, कोचिंग का संचालक गिरफ्तार

रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, कोचिंग का संचालक गिरफ्तार

रुद्रपुरः ट्रांजिट कैंप में कोचिंग गई छात्रा को होटल में ले जाकर टीचर ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर निवासी 16 वर्षीय किशोरी इसी सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित छात्रा को क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही यह बात किसी अन्य को बताने पर धमकी दी गई। बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। साथ ही शनिवार को ही सुबह कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *