आंगनबाड़ी कर्मियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन ने मुलाकात की। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्यों को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से रखा।आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने दिलाया भरोसामुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि सरकार कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाए हुए है।संगठन ने लिया हड़ताल स्थगित करने का फैसलाबैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर भारत सरकार से भी अनुरोध किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने फिलहाल अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई है। इससे राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका टल गई है।

लक्सर विधायक ने विशेष सत्र में उठाया था मुद्दाबता दें 28 मार्च को हुए विशेष सत्र में लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहबाज ने आंगनबाड़ी गर्मियों का मुद्दा उठाया था। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी करेगी। अब यह उम्मीद की जा रही है कि धामी सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी कर्मचारियों को कोई अच्छी खबर दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *