सहयोगी संवाददाता बीडी भट्ट विकासनगर। ढकरानी क्रेशर एसोसिएशन ने पछवादून क्षेत्र में संचालित क्रेशर उद्योगों पर तथाकथित पत्रकारों व सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा की जा रही अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और धमकियों के गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से तत्काल जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ढींगरा द्वारा 29 दिसंबर को उपजिलाधिकारी विकासनगर को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि देहरादून जनपद के पछवादून क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा विधिवत स्थापित क्रेशर उद्योगों से राज्य को भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन पिछले कुछ समय से फेसबुक व यूट्यूब पोर्टल चलाने वाले स्वयंभू तथाकथित पत्रकारों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो उद्योग संचालकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर उनसे धन की मांग कर रहे हैं।पत्र में आरोप लगाया गया है कि पैसे न देने की स्थिति में क्रेशर प्लांट मालिकों को यह कहकर धमकाया जाता है कि उनके उद्योगों के विरुद्ध झूठी खबरें चलाकर उन्हें बंद करा दिया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों से न केवल उद्योग संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व को भी भारी क्षति हो रही है।ढकरानी क्रेशर एसोसिएशन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि क्रेशर उद्योग से जुड़े लोगों तथा सरकारी राजस्व को हो रही क्षति को ध्यान में रखते हुए ऐसे तथाकथित पत्रकारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में उद्योगों का संचालन भयमुक्त वातावरण में हो सके।एसोसिएशन ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी विकासनगर के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, महानिदेशक सूचना एवं थाना प्रभारी विकासनगर को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। इससे स्पष्ट है कि मामला अब जिला प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंच चुका है और क्रेशर उद्योग जगत को जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।
Related Posts
खालिद के पीछे कौन है दीवाना…पुलिस और आयोग मास्टरमाइंड को दबोचने के लिए बेचैन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंचाने के मामले में सूत्रधार खालिद मंगलवार को…
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) ड्रग्स…
फर्जी दस्तावेज पर सरकारी सुविधा लेने वालों की होगी जांच, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में आई शिकायत
मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में कई जगहों से शिकायत आने पर शासन द्वारा इस पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। फर्जी…
