Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

उत्तराखंड को केंद्र सरकार से उम्मीद जल्द ही मिलेगी राहत राशि

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में पहली बार बड़े पैमाने पर पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) किया गया है। इस प्रक्रिया में पूरे राज्य का आकलन किया गया और रिपोर्ट तैयार की गई है। 31 दिसंबर 2025 को यह रिपोर्ट एनडीएमए और भारत सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आपदा से कुल 15103 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। पीडीएनए रिपोर्ट के आधार पर ही भारत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह रिपोर्ट आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस रिपोर्ट को तैयार करने में विशेषज्ञों की मदद ली है और विभिन्न क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया है। अब सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे।

विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन(उत्तराखंड )

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed