Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है।
सुबह मंडी में काम करने पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने सबसे पहले शवों को देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। भारी भीड़ के चलते पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


पहचान में जुटी पुलिस


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए मंडी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। मृतकों के पास मिले कुछ आईडी कार्ड के आधार पर पहचान का प्रयास जारी है।


पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Post

One thought on “हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed