Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना, 9 छात्रों पर कार्यवाही

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एमबीबीएस के 2025 बैच के दो जूनियर छात्रों के साथ 2023 और 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 सीनियर छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इनमें से दो छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जबकि सात छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज और तीन महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि कॉलेज रैगिंग मुक्त है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन रैगिंग को रोकने के लिए लगातार काम करता रहता है और पूरे कैंपस में रैगिंग मुक्त पोस्टर लगवाए गए हैं। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद प्राचार्य ने यह आदेश जारी किए हैं।
शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन और व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed