Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

देहरादून के पटेल नगर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने वादी के बहनोई सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटे गए 91,950 रुपये नगद, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। मास्टरमाइंड बुशरान ने पुलिस को बताया कि वह वादी की सगी बुआ का दामाद है और उसे पता था कि वादी ने सहारनपुर में अपनी जमीन का करोड़ों रुपये में सौदा किया है और बयाने के तौर पर उसे करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। हालांकि, जमीन का सौदा कैंसिल होने के कारण उन्हें केवल कुछ नगदी और ज्वैलरी ही मिली। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed