Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

गिरधारी लाल शाहू के खिलाफ एफआईआर की मांग

उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल शाहू के बयान को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। गिरधारी लाल शाहू ने एक सभा में बिहार की महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद बिहार में इसका विरोध शुरू हो गया। बिहार के महिला आयोग की अध्यक्ष ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसका विरोध जताया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपनी महिला कार्यकत्रियों के साथ देहरादून स्थित डालनवाला थाने में जाकर गिरधारी लाल शाहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र को आगे बढ़ाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद महिला कांग्रेस ने थाने में बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द जीरो FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई महिला नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी महिला कांग्रेस के समर्थन में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और कहा कि नारी का अपमान चाहे किसी भी राज्य में हो, वह नारी का अपमान ही होता है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक बयान का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, कानून के अधिकार और न्याय की भावना से जुड़ा हुआ है। एफआईआर दर्ज न होने पर महिला कांग्रेस की महिलाएं देर रात तक डालनवाला थाने में डटी रहीं और उन्होंने वहां धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मांगपत्र लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद महिला कांग्रेस ने धरना समाप्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed