निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली प्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि गत B.Ed सत्र 2025- 27 हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा तीन विश्वविद्यालय कुमाऊं विश्वविद्यालय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में b.ed प्रवेश हेतु गत वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था प्रवेश परीक्षा के उपरांत कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा तीनों विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग करवाई गई थी काउंसलिंग के चार चरण रखे गए थे पहले दो चरणों में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र तीसरे चरण में माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित छात्र एवं चतुर्थ काउंसलिंग में एनसीटी के नियम अनुसार अर्हता प्राप्त छात्र उक्त चारों काउंसलिंग संपन्न होने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जा चुकी हैं लेकिन साथ-साथ प्रवेश होने के बावजूद श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में अभी तक छात्रों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म ही पूरे नहीं भरे गए हैं विश्वविद्यालय द्वारा पहली तीन काउंसलिंग के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे गए लेकिन चौथी काउंसलिंग में प्रवेशित छात्रों हेतु परीक्षा फार्म का पोर्टल नहीं खोला गया प्रश्न यह उठता है कि जब एक ही प्रवेश परीक्षा के उपरांत प्रवेश परीक्षा करने वाले विश्वविद्यालय द्वारा चारों काउंसलिंग के छात्रों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवा ली गई और क्योंकि उक्त प्रवेश माननीय हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्रक्रिया के तहत किए गए थे श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक परीक्षा फॉर्म ही पूरे नहीं भरे गए अब जबकि अगले सत्र की प्रवेश परीक्षा का समय हो चुका है ऐसे में पूर्व सत्र के चतुर्थ काउंसलिंग के परीक्षा फॉर्म ना भरे जाने से विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह पैदा होता है जब एक ही प्रवेश परीक्षा से एक ही नियम के तहत दो विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवा ली गई है तो ऐसे में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय किस चीज का इंतजार कर रहा है समझ से परे हैं इस संबंध में विभिन्न कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय को पत्र भेजे गए हैं लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है यह भी उल्लेखनीय है की हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों के दो सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं अब इस विषय पर एसोसिएशन द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा जा रहा है डॉ सुनील अग्रवाल
Related Posts
राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल सम्पादन
उद्यमिता पारिस्थितिकी से बदले जीवन की परिस्थिति राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में आयोजित देवभूमि उद्यमिता योजना के तीसरे संस्करण का सफल…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को…
