ऋषिकेश। बीती शाम थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी की धारा में बहकर आंखों से ओझोल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। किन्तु रात तक उनका कुछ पता नही चल पाया। सुबह भी उनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। घटनाक्रम के अनुसार दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार की सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैजान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।
Related Posts
Uttarakhand: द्वाराहाट विधायक की पत्नी व निवर्तमान प्रशासक उमा बिष्ट का निधन, शोक की लहर
द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट जो जिला पंचायत प्रशासक भी थीं का नोएडा के एक…
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत
Nainital Accident: नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर…
उत्तराखंड(बड़ी खबर) : यहाँ गुजरात से आए यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत !
टिहरी (घनसाली) : टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में कुंजापुरी मंदिर के समीप मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस…
