देहरादून। शनिवार को कोतवाली विकासनगर अंतर्गत पुल नंबर एक डाक्टरगंज व पुल नंबर दो शांतिधाम के बीच दो बेटियों संग शक्तिनहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को एक महिला अपनी दो बेटियों के संग शक्तिनहर में कूद गयी थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने तत्काल ही नहर में कूदकर दो बेटियों तीन वर्षीय आर्वी चंदेल व तीन माह की बच्ची को सकुशल बचा लिया। लेकिन तब तक महिला डूबकर लापता हो गयी थी।सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज बाजार अर्जुन गुसाईं मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और डूबी महिला की एसडीआरएफ से तलाश करायी और दोनों बेटियों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया।पूछताछ व जांच में आया कि महिला का नाम किरन चंदेल 28 पत्नी धीरज चन्देल हाल निवासी मंडी चैक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन बिन्हार विकासनगर थी।रविवार को भी एसडीआरएफ व पुलिस टीम संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Related Posts
रामनगर बस हादसे में दो शिक्षकों की मौत दो घायल
रामनगर में दर्दनाक हादसा: बस के ब्रेक फेल, दो शिक्षकों की मौत, कई घायल रामनगर (उत्तराखंड) – लगातार हो रही…
उत्तराखंड: सियाचिन में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट के जवान दीपक वीरगति को प्राप्त, शोक की लहर
सियाचिन में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट के जवान दीपक सिंह वीरगति को प्राप्त, उत्तराखंड में शोक की लहर उत्तराखंड के लिए…
अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फंदे पर लटक कर दी जान
अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फंदे पर लटक कर दी जान लोकजन एक्सप्रेस टनकपुर। शहर से लगे ग्राम मनिहारगोठ…
