LUCC घोटाले में बड़ा अपडेट: CBI ने किया सरगना समेत पांच को अरेस्ट

उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी (LUCC) चिट फंड घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है।LUCC घोटाले में CBI ने किया सरगना समेत पांच को अरेस्टआरोपियों की पहचान सुशील गोखरू, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी के रूप में हुई है। बता दें LUCC कंपनी के लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया था। जांच में सामने आया कि उत्तराखंड में करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस योजना में पैसा लगाया था। निवेश की कुल रकम 800 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि कुछ लोगों को आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन 400 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की बात सामने आई है।

आरोपियों की संपत्तियां को फ्रीज कर दिलाई जाएगी पीड़ितों को राहतमामला तब CBI तक पहुंचा जब वर्ष 2025 में नैनीताल हाईकोर्ट ने एलयूसीसी घोटाले से जुडी सभी एफआईआर सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने नवम्बर 2025 में कंपनी के पदाधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई जांच में पता चला कि आरोपियों ने लोगों से ठगे गए पैसों से कई संपत्तियां खरीदी थी। इन संपत्तियां की जानकारी उत्तराखंड सरकार को भी दे दी गई है ताकि उन्हें फ्रीज कर पीड़ित निवेशकों को रहत दिलाई जा सके।मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल अभी भी फरारबता दें इस घोटाले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल बताया जा रहा है, जो अपनी पत्नी सानिया अग्रवाल के साथ विदेश फरार है। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ नोटिस और सर्कुलर जारी किये हैं। सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोचा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *