RTO इंस्पेक्टर को शटर डालकर कैद करने का आरोप, मचा हड़कंप

देहरादून RTO में कार्यरत इंस्पेक्टर को ट्रैवल व्यवसाई ने किया ऑफिस में शटर डालकर कई घंटे कैद , ट्रैवल व्यवसाई ने परिवहन RTO इंस्पेक्टर पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप ,देहरादून के हर्रावला चौकी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को एक ट्रेवल व्यवसाई ने अपने ऑफ़िस का शटर डाल कर क़रीब 1 घंटे क़ैद कर लिया ,ट्रेवल कारोबारी का आरोप है कि परिवहन RTO का यह इंस्पेक्टर हर माह 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने आता है, इस रिश्वत से परेशान होकर आज ट्रेवल कारोबारी ने RTO के इंस्पेक्टर को क़ैद कर लिया ,हालाँकि इंस्पेक्टर का दावा है कि वह यहाँ लघु शौच के लिए आया था तभी ट्रैवल करोबारी ने उसको रसमलाई खिलाने के लिए बुला लिया वह रस मलाई खाने लगा और बाहर से उसको शटर डालकर अंदर बंद कर लिया गया जबकि ट्रेवल व्यवसायी उसको पहले से जानते हैं उसे बंद क्यों किया गया यह नहीं मालूम वह तो अंदर सिर्फ़ रस मलाई खा रहा था RTO के इंस्पेक्टर ने रिश्वत लेने के आरोपों से पूरी तरह इनकार किया है !

काफी देर तक चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।घटना के बाद आरटीओ कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *