श्रीनगर। सोमवार सुबह एक महिला ने अचानक कीर्तिनगर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। यह देख मौके पर अफरा-तफरी का माहोल पैदा हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी महिला का कोई सुराग नही लग पाया है।नदी में कूदने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय रचना बमराड़ा, निवासी बिल्केदार पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। हालांकि, महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।बताया जा रहा है कि हालिया बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी काफी मटमैला हो गया है, जिससे सर्च अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बावजूद इसके, राहत एवं बचाव दल लगातार महिला की तलाश में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
Chamoli News: विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल; अस्पताल में भर्ती
हेलंग के टीएचडीसी बैराज के पास अचानक पहाड़ी टूटने से काम कर रहे दो मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली…
चमोली में कार और बस की हुई भिड़ंत, 50 मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन; दुर्घटना में आठ बराती हो गए घायल
रविवार को चमोली में गैरसैंण के पास एनएच 109 पर एक बस और कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में…
मसूरी देहरादून रोड पर हादसा, खाई में गिरी मोटर साइकिल; एक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गालोगीधार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे…
