उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को दान किए एक करोड़,बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये  दान दिए हैं। चेक सौंपने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा प्रसिद्ध उद्योगपति है और एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है। उन्होंने बीकेटीसी को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है। उन्होंने शर्मा के योगदान को सराहनीय बताते हुए अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

उद्योगपति एवं बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है, और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। कहा कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक प्रयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए करेगी।

इस दान से जुड़ी मुख्य जानकारी निम्नलिखित है:

  • दान का विवरण: महेंद्र शर्मा ने ₹1,01,00,000 (एक करोड़ एक लाख रुपये) का चेक बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा।
  • अवसर: यह दान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर दिया गया।
  • उद्देश्य: उन्होंने यह दान भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार के लिए दिया है।
  • परिचय: मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले महेंद्र शर्मा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मंदिर समिति के सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं।
  • अध्यक्ष का आभार: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *