उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे भरें फॉर्म

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया के तहत पहले चरण में स्वगणना का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी औपचारिक शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोकभवन में की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेंगे।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है। आम नागरिक विभाग की वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है…जिसमें कुल 33 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिवार के मुखिया का नाम और भाषा का चयन सावधानीपूर्वक किया जाए क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

स्वगणना की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसके बाद 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *