मुख्यमंत्री धामी ने किया टाउन हॉल का उद्घाटन, कहा- ‘देहरादून बनेगा अग्रणी महानगर’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम को अग्रणी महानगरों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। सरकार और निगम स्वच्छ शहर, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून के नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने पर कार्य कर रहे हैं।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून नगर निगम को अग्रणी निगमों, महानगरों में शामिल करना है। देहरादून के नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए सरकार और नगर निगम कार्य कर रहे हैं। सरकार स्वच्छ शहर, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब भाई बहनों को छत प्रदान की जा रही है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। देहरादून को विकसित व स्वच्छ बनाने को कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम के टाउन हॉल (जुगमंदर सभागार) के नए रूप में उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह केड़ा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल समेत अन्य उपस्थित रहे। नगर निगम के जुगमंदर हाल को आधुनिक व पारंपरिक रूप में तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *