उत्तराखंड में BJP को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सत्ताधारी पार्टी भाजपा को प्रदेश में बड़ा झटका लगने वाला है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं।

भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेता कांग्रेस का हाथ थामेंगे। बताया जा रहा है ये दिग्गज नेता बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि के हैं जो कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार नेताओं में कोई पूर्व विधायक है तो कोई पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख भी है।

कुमाऊं के ये नेता हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

चर्चाओं में कुमाऊं के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी का नाम सबसे पहले लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

गढ़वाल के ये नेता होंगे कांग्रेस में शामिल

वहीं गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *