लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। जनपद में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल का लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जता रही है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पोक्सों अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को पथरी की शिकायत थी, जिसका चेकअप कराने पीड़िता परिजनों के साथ जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग आई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने छात्रा को चेक किया तो उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि पीड़िता गर्भवती थी। इसके बाद डॉक्टरों ने पीड़िता को हायर सेंटर श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल बाल कल्याण समिति को दी गई। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। 11वें दिन प्रोबेशन अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्रा, स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी के प्रबंधक पुनीत चैकियाल ने बताया कि फिलहाल बच्ची एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित है। दो माह पश्चात भारत सरकार द्वारा संचालित कारा पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर मामला गंभीर हो गया है। हालांकि अब तक आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है।वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब पुलिस व प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Related Posts
किशोरी ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर की थी पहले प्रेमी की हत्या
लोकजन एक्सप्रेस l पुलिस ने 36 घंटों में सुलझाई दीपक रावत हत्याकांड की गुत्थीरुड़की। एक किशोरी ने अपने दूसरे प्रेमी…
सुभारती कॉलेज से 87.50 करोड़ की वसूली का वारंट जारी
अगले कुछ ही दिनों में किया जा सकता है बैंक खाता सीज व संपत्ति कुर्क चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने पूर्ण…
पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप
हरिद्वार: ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के निजी होटल से जुड़े एक मैनेजर पर लाखों रुपये की नकदी…
